Ghansyam Sharma / Mon, May 31, 2021 / Post views : 180
उज्जैन:उज्जैन में पति को प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते पत्नी ने रंगे हाथों धर दबोचा। साथी परिजनों ने लैला-मजनूं दोनों को पुलिस के हवाले किया। इस दौरान दोनों की पिटाई का लाइव वीडियो भी सामने आया। लेकिन हद तो तब हो गई जब अकड़ू पति ने बेशर्मी दिखाते हुए पकड़े जाने के बावजूद पुलिस के सामने ही पत्नी पर हाथ उठाया।

मामला तहसील नागदा के बीसीआई कॉलोनी के क्वाटर का है। जहां आरोपी आनंद जोशी उम्र 50 से 55 वर्ष, जो बिरलाग्राम ग्रेसिम फैक्ट्री में कर्मचारी है। वह पत्नी से फैक्ट्री जाने का कहकर ड्रेस में घर से निकला था।

लेकिन पत्नी को शक था जिस आधार पर उसने मौके पर पहुंच कर दोनों की धुनाई कर दी। उसकी प्रेमिका नागदा के G-ब्लॉक टापरी क्षेत्र की रहने वाली है। वह शादीशुदा है और उसका पति शहर से बाहर काम करता है।

दोनों को रंगे हाथों पकड़ने पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पति प्रेमिका के चक्कर में कई बार उस पर हमला कर चुका है और मोहल्ले वालों ने उसे कई बार बचाया है। पत्नी ने यह भी बताया कि पति का आज से नहीं बल्कि कई वर्षो से उससे नाजायज संबंध है। आज रंगें हाथों पकड़ा है। इससे पहले जावरा में भी ये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन