Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: अस्पताल की तरह अब एटीएम भी पहुंचा लोगों के द्वार :पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने छह मोबाइल एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ghansyam Sharma / Fri, Feb 12, 2021 / Post views : 197

Share:

रायपुर.

 बैंकिंग सेवा की कमी वाले इलाकों में अब ग्रामीणों को अपने गांव और हाट-बाजार में ही नगद निकासी की सुविधा मिल सकेगी। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक मोबाइल एटीएम वेन के माध्यम से यह सुविधा प्रदान करेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज नाबार्ड की वित्तीय सहायता से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा तैयार छह मोबाइल एटीएम वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्रामीणों को नगद निकासी की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराने के लिए बैंक द्वारा सरगुजा, कोरिया, बस्तर, रायपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव जिले में एक-एक मोबाइल एटीएम भेजी जाएगी। बैंकिंग सेवाओं और एटीएम की कमी वाले दूरस्थ क्षेत्रों में ये मोबाइल एटीएम मौजूद रहेंगे जिससे लोगों को नगद के लिए दूर स्थित बैंक या एटीएम तक जाना न पड़े। इससे ग्रामीणों को अपने खाते से छोटी-छोटी राशियों की निकासी के लिए बार-बार बैंक या एटीएम तक आने-जाने में लगने वाले समय, श्रम और धन की बचत होगी।

रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित मोबाइल एटीएम वेन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि नई तकनीकों और मशीनरी के उपयोग से जनसुविधाएं दूरस्थ अंचलों और लोगों के घरों तक पहुंच रही हैं। आज लोकार्पित मोबाइल एटीएम से लोग गांव में ही अपनी जरूरत की नगद राशि निकाल सकते हैं। जिस तरह राज्य शासन की मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य सेवा मुहैया करा रही है, उसी तरह ‘आपका बैंक आपके द्वार’ के ध्येय के साथ शुरू यह सेवा लोगों को उनके गांव में ही नगद निकासी की सुविधा प्रदान करेगी।

श्री सिंहदेव ने लोगों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में इसकी 613 शाखाओं में से 310 शाखाएं वामपंथ उग्रवाद प्रभावित इलाकों में हैं। इससे साबित होता है कि गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा प्रदान करने के लिए बैंक गंभीरता व सक्रियता से कार्य कर रहा है। अपनी बेहतर सेवाओं से इसने अच्छी विश्वसनीयता और साख बनाई है। पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी बैंक सखी के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में नगद राशियों के लेन-देन को सुगम बना रही है। बैंक सखियां पेंशन और मजदूरी राशि का भुगतान लोगों के गांवों और घरों तक जाकर कर रही हैं। शासन प्रत्येक पांच ग्राम पंचायतों में एक बैंक सखी की नियुक्ति का लक्ष्य लेकर चल रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री आई.के. गोहिल, नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक श्री एम. सोरेन, भारतीय रिजर्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती शिवागामी एवं राज्य स्तरीय बैंकिंग समिति के संयोजक श्री परविंदर भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और अपनी-अपनी संस्थाओं द्वारा ग्रामीण व दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। श्री गोहिल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राहकों की सुविधा और उनके द्वार पर बैंकिंग सेवा प्रदान करने के लिए 14 मोबाइल एटीएम वेन तैयार कराए गए हैं। इनमें से छह मोबाइल एटीएम को आज लोगों की सेवा में समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी बैंक ने लगातार लोगों को सेवाएं प्रदान की हैं। वैश्विक महामारी के बावजूद सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया गया। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखाएं दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में अन्य बैंकों की तुलना में अधिक हैं।     

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने अंबिकापुर के शासकीय अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन और पुलिस विभाग को सीसीटीवी कैमरा प्रदान किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबन्धक श्री ए.के. निराला, श्री अतुल्य बेहेरा एवं श्रीमती के. पद्मिनी, सी.व्ही.ओ. श्री गुरदीप सिंह, मुख्य प्रबन्धक श्री अमरजीत सिंह खनूजा तथा वरिष्ठ प्रबंधक श्री एस.एन. शुक्ला भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement