Ghansyam Sharma / Fri, Feb 19, 2021 / Post views : 175
कोंडागांव. केशकाल में एक दुःखत घटना सामने आया है सैप्टिक टैंक में उतरे मजदूर की दम घुटने से एक मौत एक घायल। आपको बतादें कि 18 जनवरी दिन गुरुवार को केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत मस्जिद गली में एक बिल्डिंग निर्मण कार्य के दौरान सेंटरिंग खोलने के लिए सैप्टिक के गड्ढे में उतरे दो मजदूर दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए थे। वही इसकी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार व थाना प्रभारी मौके की गम्भीरता देखते हुए जेसीबी के माध्यम से गड्ढा कर के दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया, तथा उपचार हेतु केशकाल अस्पताल लाया गया। जहां एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं दूसरे मजदूर की हालत अभी खतरे से बाहर है। वही सूत्रों की मिली जानकारी अनुसार केशकाल नगर के मस्जिद गली में एक भवन के निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां सैप्टिक टैंक में लगे सेंटरिंग को खोलने के लिए एक मजदूर अनिल नेताम पिता सुकालू नेताम, उम्र 26 वर्ष टैंक में उतरा था। नीचे ऑक्सीजन की कमी के चलते उक्त मजदूर दम घुटने से बेहोश हो गया जिसे देखते ही वहां कार्य कर रहा एक अन्य मजदूर सतउ पड्डा पिता चमरा राम उम्र 32 वर्ष ने अनिल को बाहर निकालने के लिए नीचे उतरा लेकिन कुछ मिनट के बाद वह भी बेहोश हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी, ततपश्चात थाना प्रभारी भीमसेन यादव, तहसीलदार राकेश साहू, सीएमओ नामेश कावड़े ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी के माध्यम से गड्ढा कर के बेहोश मजदूरों को बाहर निकलवाने की रेस्क्यू शुरू किया। लगभग आधे घण्टे की कड़ी जदोजहद के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु केशकाल अस्पताल लाया गया।
वही इस घटना पर केशकाल थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि दोनो घायल मजदूरों को रेस्क्यू कर के बाहर निकालने के पश्चात उपचार हेतु केशकाल अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने अनिल नेताम को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरा घायल सतउ पड्डा का उपचार जारी है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन