Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा |

: कोंडागांव को राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड 2021 में दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, पीसीसी अध्यक्ष व कलेक्टर ने जिला पंचायत टीम को दी बधाई

Ghansyam Sharma / Thu, Apr 1, 2021 / Post views : 178

Share:

कोंडागांव। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 31 मार्च को विशिष्ट कार्य करने वाले पंचायतों के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार एवं ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान अवार्ड की घोषणा की गई। जिसमें जिला पंचायत कोंडागांव को उत्कृष्ट कार्य हेतु वर्ष 2019-20 के लिए छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्रदान करते हुए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार (डी.डी.यू.पी.एस.पी.) 2021 प्रदान करने की घोषणा की गई। जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पशुधन विकास हेतु गोठानों का सुचारु रुप से संचालन किया जा रहा है। जिसके द्वारा गाय, बैल, पशुओं (गरवा) का समुचित देख भाल करते हुए वर्मी कम्पोस्ट खाद भी तैयार किया जा रहा है। इन गोठानों को मल्टी-एक्टीवीटी सेन्टर के रुप में भी संचालन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण महिलाओं के समूह एवं उसमें काम करने वाले लोगों को स्वरोजगार प्राप्त करा कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला पंचायत द्वारा मनरेगा के माध्यम से जिले में 130 नवीन तालाबों का निर्माण, वृक्षारोपण, औषधि पौधों का रोपण, बाड़ी, आजीविका संवर्धन जैसे कार्य लाॅकडाउन के अवधि में कराया गए हैं। इसी प्रकार एनआरएलएम के तहत् जिला मुख्यालय में उड़ान आजीविका केन्द्र के माध्यम से 100-125 महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को 12 गतिविधियों के माध्यम से रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सम्पूर्ण स्वच्छता के क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समूह तथा ग्रामीण-जनों के सहयोग से लगातार कार्य करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं ड्रेनेज सिस्टम के सुधार हेतु कार्य किया जा रहा है। जिला कोण्डागांव को ओ.डी.एफ. घोषित किया जा चुका है साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। कुपोषण दूर करने हेतु बिहान समूहों के माध्यम से सामग्री प्रदाय कर स्कूलों तथा आंगनबाड़ियों के द्वारा लगातार प्रयास किया गया है। जिला पंचायत कोण्डागांव में पंचायत समितियों का गठन कर सामान्य सभा तथा समितियों की निर्धारित समयानुसार नियमित बैठके आयोजित की गई है साथ ही वार्षिक कार्ययोजनाओं को बनाकर सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।

पीसीसी अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम दी बधाई

इस संबंध में जिले के विधायक मोहन मरकाम ने जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि की बधाई दी एवं ट्वीट कर जिला प्रशासन को कुशलतम कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। सभी के उत्कृष्ट प्रयासों के कारण ही पंचायतीराज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा पंचायतों का यह सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार कोण्डागांव जिला पंचायत को प्राप्त हो सका है। आगे भी इसी प्रकार कार्यों को सुचारू सम्पादन किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम टीम को बधाई

जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने पंचायतों के सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार की प्राप्ति पर सम्पूर्ण जिला पंचायत की टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सम्पूर्ण प्रशासन प्रयास के द्वारा गांव-गांव तक विकास की पहुंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि जिले का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दी बधाई

इस संबंध में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पूरी जिला पंचायत टीम को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ने कार्यों में दक्षता एवं पारदर्शिता लाने के लिए सराहनीय प्रयास किया है। आने वाले समय में दक्षता एवं क्षमता के विकास के लिए मनरेगा, एनआरएलएम बिहान, कौशल विकास, स्वच्छता, ओडीएफ मानकों, ग्रामीण सशक्तिकरण एवं पंचायतों के कम्प्यूटरीकरण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ देवनारायण कश्यप ने भी हर्ष जताते हुए समस्त टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement