Ghansyam Sharma / Sun, Nov 9, 2025 / Post views : 276
रायपुर। पत्रिका लुक
राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के गोद ग्राम सोनपुरी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों एवं लखपति दीदियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने उन्हें अपने हाथों से प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न कौशल क्षेत्रों में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें अध्ययन और कौशल सीखकर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने लखपति दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। लखपति दीदियों ने जैविक खेती और ड्रोन के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
सम्मान समारोह में गोद ग्राम सोनपुरी के विद्यार्थी खुसाल वर्मा, कपिल वर्मा, टोपसिंग, पिमला वर्मा, खुशी, प्रिया वर्मा, पूजा और विनीता यादव को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं, जैविक कृषि सखी राधा वर्मा, ड्रोन दीदी सवित्री साहू, स्वच्छग्राही गोदावरी और निता वर्मा को भी सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन