Ghansyam Sharma / Sat, Sep 27, 2025 / Post views : 289
बस्तर । पत्रिका लुक
जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने ग्राम पंचायत दुबेउमरगांव एवं मधोता-1 में आयोजित शारदीय नवरात्रि दुर्गोत्सव पंडाल में शामिल होकर माता रानी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मातृशक्ति से मुलाकात की और आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की।
जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और उत्तरदायी शासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत आदि सेवा केंद्रों की स्थापना और विलेज विजन एक्शन प्लान तैयार करने जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा भक्तों को आध्यात्मिक बल प्रदान करती है और जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति लाती है। उन्होंने क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया। शारदीय नवरात्रि का समापन विजयदशमी के दिन होता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नड़गु नाग, नरपत कश्यप, बसंत गावरे, बलराम, जगदीश, धनीराम, भकचंद, अंबिका ठाकुर एवं दुबे उमरगांव व मधोता के महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन