Ghansyam Sharma / Sat, Oct 24, 2026 / Post views : 74
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केशकाल पुलिस और कोण्डागांव साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 20 हजार 400 रुपये नगद, पांच मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, ताश की 52 पत्ती और एक चटाई जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 55 हजार 400 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केशकाल के ढोढरापारा स्थित एक बाड़ी में कुछ लोग ताश के 52 पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर केशकाल पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 4 के तहत कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केशकाल अरुण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन